21 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
Home WorldNews Bihar HAM ने किया IAS संजीव कुमार को जिलाबदर करने की माँग

HAM ने किया IAS संजीव कुमार को जिलाबदर करने की माँग

0
1153

बिहार विधानसभा चुनावों में अब अधिकारियों के पद का दुरुपयोग का मामला सामने आया है।इसको लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की माँग की है।हम प्रवक्ता विजय यादव ने बताया कि 2012 बैच के आइएएस पदाधिकारी संजीव कुमार यादव लगातार राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए धौंस दिखा रहे हैं,और पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहें हैं।


विजय यादव ने कहाँ कि मुंगेर ज़िला के रहने वाले IAS संजीव कुमार ज़िले में विधानसभा चुनाव के दौरान घूम-घूमकर महागठबंधन के पक्ष में वोट माँगने का काम किया और जिनलोगों ने NDA के पक्ष में मतदान किया है उन्हें धमकी देने का काम कर रहें हैं।विजय ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि संजीव कुमार को अविलंब जिलाबदर किया जाए एवं उसपर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि वह चुनाव में गड़बड़ी ना कर पाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here